पुपुल जयकर भारतीय सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष थीं . वाजपेयी जी विदेश मंत्री थे . एक प्रर्तिनिधि मंडल भारत से चीन गया था . प्रतिनिधि मंडल में वाजपेयी जी और पुपुल जयकर भी शामिल थे .
चीन में खाने की मेज़ पर कई तरह का खाना परोसा गया . पुपुल जयकर ने पूछ लिया कि ये किस चीज़ का गोश्त है ? मेज़बान ने बताया कि ये बीफ है . पुपुल जयकर ने कहा वाजपेयी जी इसे मत खाइए ये गोमांस है .
वाजपेयी जी ने मुस्कुराते हुए कहा पुपुल जी ये कोई भारत की गऊ माता का मांस थोड़े ही है ? ये तो चाईनीज़ काऊ का मीट है . मज़े से खाइए .
और वाजपेयी जी ने ठहाका लगा कर खाना शुरू कर दिया .
ये वाकया पुपुल जयकर ने निर्मला देशपांडे को सुनाया . निर्मला देशपांडे ने मुझे ये बात बताई थी .
बात बड़ी नहीं है . कोई व्यक्ति कुछ भी खा सकता है . लेकिन किसी के भोजन को मुद्दा बना कर राजनीति करने वालों की असलियत कैसी है ये जानना बड़ा दिलचस्प है !

No comments:
Post a Comment